आये दिन मधुमक्खियों के आक्रमण से छात्र-छात्राएं, शिक्षक व स्टाफ भयग्रस्त
Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.
सरई, सिंगरौली। जिले के सरई शासकीय महाविद्यालय के भवन में मधुमक्खियों ने दर्जनों छत्ते बनाकर अपना वृहद संसार बसा लिया है। इन छत्तों के कारण छात्र छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ भय के महौल में पठन पाठन का कार्य करने के लिए विवश हैं।
बताया जाता है कि मधुमक्खियों ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ पर कई बार आक्रमण कर घायल भी किया है। इससे महाविद्यालय के छात्र व छात्राएं डर के साये में पढाई करने को मजबूर हैं। छात्र छात्राओं ने मधुमक्खियों के छत्ता को हटवाने की मांग की है। तो वहीं कालेज प्रबंधन का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए आवेदन दिया गया था। उनके द्वारा यह कहा गया था कि अभी टीम नहीं है, जैसे ही टीम आएगी वैसे ही हटवाया जाएगा। अभी तक इंतजार किये, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुनः आवेदन प्रस्तुत करेगें। अब देखना यह होगा कि इस पर कालेज प्रबंधन खुद व जिले के जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता दिखाते हुए वन विभाग से कब तक सरई महाविद्यालय के भवन से मधुमक्खियों का छत्ता हटवा पाते हैं।
