Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.

सरई, सिंगरौली। सरई क्षेत्र के प्रसिद्ध धनौजा माता मंदिर परिसर में माँ धनौजा भैरव सेवा संस्थान घोघरा द्वारा समस्त क्षेत्र व नगरवासी माँ के भक्तों के सहयोग से चैत्र रामनवमी के षष्ठी तिथि को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देवसर विधायक, सरई तहसीलदार एवं सरई थाना प्रभारी भी सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में क्षेत्र- नगर वासियों ने माँ धनौजा का दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को कन्या भोज कराकर प्रारंभ किया गया।

बता दें कि माँ धनौजा भैरव सेवा संस्थान घोघरा के कार्यकर्ताओं एवं माता रानी के समस्त भक्त सुबह से ही भंडारे का प्रसाद बनाने में जुट गए थे। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूर दूर से लोग पंहुचे हुए थे। दोपहर से लेकर देर रात तक चले भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी व्यापारी संघ ग्रामीण जनों और माता के सभी भक्तों द्वारा भंडारा में अच्छा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *