एक जनवरी से रामोत्सव का घर घर पहुंचेगा अक्षत निमंत्रण
Newspost, MP State Desk, Rohit Gupta.
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Rajendra Shukla रीवा में अयोध्या, श्रीराम मंदिर से पहुंचे अभिमंत्रित अक्षत कलश की शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पवित्र नदियों के जल के कलश को शिरोधार्य कर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि सदियों बाद भगवान राम अपनी जन्मभूमि के दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम को बाल रूप में प्राण प्रतिष्ठित करने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
श्री शुक्ल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयासों से मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो सका है। भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर का निर्माण और भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा देश का गौरव बढ़ाएगी। हम सबको श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के दर्शन का सुअवसर मिलेगा। भगवान श्रीराम मंदिर के लिए रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22, 23 और 24 में कलश यात्रा निकाली गई। जन प्रतिनिधिगण तथा श्रीराम मंदिर अक्षत कलश यात्रा के सहभागी यात्री एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
