एनसीएल मुख्यालय में आवासों के आवंटन का मामला

Newspost, Corporate Desk. @A. Anand

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय के दर्जनों कर्मचारियों में हाल ही गत 27.12.2023 को आवास आवंटन से संबंधित कार्मिक विभाग के आदेश को लेकर भारी नाराजगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी मुख्यालय के कार्मिक- प्रशासन विभाग द्वारा 27 दिसंबर के कार्यालयीन आदेश क्रमांक 626 के अनुसार कुल 66 आवासों का आवंटन कर्मचारियों के लिए किया गया। इनमें 9 आवासों को अनुकंपा नियुक्ति वाले कर्मियों को नियमित रूप से आवंटित कर दिया गया। शेष 57 आवासों में से 27 के आवंटन के संबंध में सूचना क्रमांक 443 दिनांक 06.10.2023 के माध्यम से आवेदन मांगे थे।

कर्मचारियों की शिकायत है कि आवास आवंटन में स्थापित नियमों की अनदेखी की गई। बताया गया है कि आवासों की श्रेणी और कर्मचारियों की पात्रता का कोई ध्यान नहीं रखा गया। कई कर्मचारियों की पात्रता नहीं होने के बावजूद उन्हें उच्च श्रेणी के आवास एलॉट कर दिये गये, जबकि पात्रता रखने वाले कर्मियों को निम्न श्रेणी के आवास आवंटित किये गये हैं।

कर्मचारियों की शिकायत पर बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्लॉयज़ वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव जय बहादुर यादव ने निदेशक कार्मिक को 28 दिसंबर को लिखे अपने पत्र में उक्त आदेश को तत्काल निरस्त कर योग्यतानुसार आवासों को फिर से आवंटित करने की मांग की है।

"Newspost Global wishes a happy healthy and fruitful 2024."

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *