हादसे में झुलसा एक अन्य युवक गंभीर

Newspost, Regional Desk. Khutar, Singrauli, MP.

सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं एक युवती सहित 6 बकरियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

ऐसे टूटी आसमानी आफत

बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय सुमन पटेल पिता गौरी शंकर पटेल निवासी बिहरा एवं 22 वर्षीय मोहन शाह पिता बाबूनंदन शाह निवासी चितरबई सहित कई अन्य लोग बिहरा गांव के खेतों में अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी शुरू हुई बारिश के बीच तेज गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली लपकी जिसने युवती सुमन पटेल एवं युवक मोहन शाह को अपनी चपेट में ले लिया और पलक झपकते ही घटनास्थल पर इनकी दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं एक अन्य युवक गुड्डू पिता भोगल उम्र 32 वर्ष निवासी बिहरा भी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आई 6 बकरियों की भी मौत होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने पर खुटार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शीतल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच में जुटी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *