बीजेपी ने नहीं दिया विधानसभा का टिकट, हार गये थे महापौर का चुनाव

Newspost, Election Desk. @RohitGupta

सिंगरौली।

पहले भाजपा फिर बसपा फिर बीजेपी में आने के बाद पिछले नगर निगम के कार्यकाल में परिषद् के अध्यक्ष रहे चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा ने एक बार फिर से बसपा में घर वापसी की है। वर्तमान नगर निगम के चुनाव के समय इन्हें बीजेपी ने तमाम विरोधों के बावजूद महापौर का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन ये चुनाव हार गये थे। इस बार ये विधानसभा का टिकट चाहते थे, लेकिन भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास शाह को अपना उम्मीदवार घोषित किया तो ये बागी हो गए।

बहुजन समाज पार्टी जॉइन करने के बाद विश्वकर्मा ने कहा कि बसपा से मेरा चुनाव लड़ना तय है। भाजपा के प्रत्याशी राम निवास शाह से खफ़ा हूँ। जब महापौर का चुनाव लड़ रहा था तब रामनिवास शाह ने मेरा खुलकर विरोध किया था।

चन्द्र प्रताप ने कहा अगर जनता ने मौका दिया तो विस्थापित, बेरोजगार युवकों को जॉब दिलाने, सिंगरौली के विकास की तस्वीर बदलने का करूंगा पूरा प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *