Newspost, Election Desk, MP, RB Singh ‘Raaz’.
विधानसभा चुनाव के लिये दिनांक 04.11.2023 को वी.ई.एल. के इंजीनियर आ चुके हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि विधानसभा निर्वाचन हेतु अतिरिक्त एफएलसी व प्रथम रेण्डमाईजेशन, द्वितीय रेण्डमाईजेशन तथा कमिशनिंग का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 05.11.2023 को प्रातः 9.30 बजे से जिला निर्वाचन सदन वेयर हाउस में 1022 बी.यू., 180 सी.यू. एवं 336 व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ है। 06.11.2023 को दोपहर 2.30 बजे से एफएलसी ओके मशीन की अतिरिक्त प्रथम रेण्डमाईजेशन (कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में), 07.11.2023 को सुबह 10.30 बजे द्वितीय रेण्डमाईजेशन (कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में) तत्पश्चात मशीनों को एसी स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रवार भेजने का कार्य, दोपहर 12 बजे से शा.सं.गां. स्मृति महा.वि. सीधी पुराना भवन में कमिशनिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण एवं दिनांक 08.11.2023 को प्रातः 9 बजे से 15-15 टेबल में कमिशनिंग प्रतिदिन, कमिशनिंग के समापन तक किया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग आफीसर को निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रम के विषय में सभी अभ्यर्थियों को सूचित करें तथा आयोग के मापदण्डों अनुसार वांछित तैयारियां कर लें।
