News Post, Police Action,Ashish Soni ,Singrauli,MP

सिंगरौली जिले के कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल नही मिल रहा है जिसके जांच परीक्षण करने बैढऩ शहर की पुलिस फीलिंग स्टेशनों पर जायजा लिया। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय जबलपुर का निर्देश है कि दो पहिया वाहन सवार हेलमेट धारण करें एवं फोरव्हीलर वाहन चालक सीटबेल्ट जरूर लगाये। उच्च न्यायालय के उक्त निर्देश के परिपालन में यातायात सहित अन्य पुलिस भी सक्रिय हो गयी है। फीलिंग स्टेशन के संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि बिना हेलमेट के वाहन चालकों को किसी भी हालत में पेट्रोल न दें। इसी तरह फोर व्हीलर चालकों के संबंध में निर्देश दिये गये है। गुरूवार को यातायात पुलिस सक्रिय दिखी। शहरी क्षेत्र के एक-एक पेट्रोल पम्पों की जांच पड़ताल कर वाहन चालकों और पेट्रोल पंप संचालक को सख्त हिदायत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *