बच्चा चोर समझकर की पिटाई, बरगवॉ पुलिस को सौपा, गड़ेरिया गांव की घटना

News Desk, सिंगरौली, MP.

गत रविवार, 1 अक्टूबर को गड़ेरिया गांव में अफवाह उड़ी कि एक व्यक्ति भेष बदलकर बच्चा चोरी करने आया है। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा, रस्सी से बांधकर जमकर धुनाई की बाद में उसे बरगवॉ पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गड़ेरिया गांव में चिनगी टोला के खुर्शीद आलम उर्फ बल्लू उम्र 28 वर्ष नकली दाढ़ी मूछ व बाल लगाकर भेष बदल रविवार को गड़ेरिया गांव में पहुंच गया। जहॉ इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। पहले अफवाह उड़ा कि एक व्यक्ति भेष बदलकर बच्चों की चोरी करने आया है। ग्रामीण लामबन्द होकर उक्त व्यक्ति को दबोचते हुये रस्सी से बांध जमकर धुनाई शुरू कर दिये।

बाद में उसकी पहचान की गयी तथा घटना की जानकारी बरगवॉ पुलिस को दी गयी। लामबन्द सैकड़ों ग्रामीण उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बैग से महिलाओं के पहनावे के कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने भादवि की धारा 419 के अलावा जाफौ 151 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *