रीवा उप महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला पहुँचे सिंगरौली
News Desk, सिंगरौली, MP.
उप महानिरीक्षक (DIG) रीवा मिथिलेश कुमार शुक्ला अपने दो दिनों के प्रस्तावित दौरे पर सिंगरौली जिले में हैं। सिंगरौली पहुंचकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोतवाली थाना एवं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय विन्ध्यनगर का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

डीआईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर एवं वन टू वन सभी अधिकारी/कर्मचारियों से मिलने के उपरांत निरीक्षण के निर्धारित बिन्दुओं के नक्शे का अवलोकन किया गया।
परिलक्षित कमियों को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिये गये। मैदानी स्तर में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों के ग्रीवांस के प्रति संवेदनशील होकर उनकी समस्याओं का निष्पादन करने एवं कल्याणकारियों गतिविधियों के तहत लाभ प्रदाय किये जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा द्वारा लंबित शिकायतों एवं लंबित अपराधों के निराकरण में तेजी लाने तथा अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने तथा समय पर उसका निष्पादन करने के निर्देश दिये गये।
श्री शुक्ला द्वारा एसपी मो. कुरैशी की पदस्थापना के दौरान पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई एवं इसी प्रकार से आगे प्रभावी कार्यवाही किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये गये।
स्टेनो, ओ.एम. शाखा, रीडर शाखा, समंस वारंट, स्थापना शाखा, अवकाश शाखा, रिकार्ड शाखा, डी.सी.आर.बी. शाखा, शिकायत शाखा, जिला विशेष शाखा, कन्ट्रोल रूम, सायबर सेल आदि में जाकर शाखाओं एवं थाना के रिकॉर्ड के संधारण एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। जानकारी के रख रखाव, परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यालय एवं थाना के अधिकारी कर्मचारी से रूबरू होकर उनकी समस्या को सुना गया।
