बरगवां थाना क्षेत्र के बेटहाडांड गांव की घटना

Regional Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश।

मंगल – बुध की बीती रात बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र ओडगड़ी के बेटहाडांड गांव में एक 38 वर्षीय युवक ने अपने ही कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रामदरस वैश्य पिता ददई उर्फ राम अवतार वैश्य उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत क्षेत्र ओडगडी का बेटहाडांड गांव ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर ददई तनावग्रस्त रहता था। परिजनों ने इसे आत्महत्या करने का एक कारण बताया है।

आत्महत्या करने के सही कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *