हिंडालको महान निगमित सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर क्षेत्र के विकास में निभाएगा अग्रणी भूमिका -डॉ. विवेकानंद
Newspost, Corporate Desk, A. Anand
सिंगरौली। हिंडालको महान द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आम लोगों के लिए तीन यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया। हिंडालको महान के नवागत मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद मिश्रा ने ओड़गड़ी, बरगंवा व बरैनिया में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर ओड़गड़ी के सरपंच शिवशंकर वैश्य ‘मुन्ना’ व वार्ड 15 के पार्षद पति संजीव सिंह ‘गुड्डू’ एवं वार्ड 3 के पार्षद गण उपस्थित रहे।

लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करते हुये मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि यह यात्री प्रतिक्षालय आम लोगों की जरूरत थी। यह राहगीरों व यात्रियों को धूप व बारिस से बचाने का काम करेगी। लोगों को मौसम के मार से तो बचायेगी ही, यह सुविधा स्थानीय यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। हिंडालको महान निगमित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में कोई कसर नही छोड़ेगा। क्षेत्र के विकास के लिये हिंडालको महान अग्रणी भूमिका निभायेगा। कार्यक्रम में सी.एस.आर. प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक जरूरतों को देखते हुये कार्य किये जायेंगे।
इस लोकार्पण कार्यक्रम में हिंडालको महान से धीरेंद्र तिवारी, बीरेंद्र पाण्डेय, अरविंद बैश्य, जिया लाल, भोला बैश्य व खलालू मौजूद रहे।
