📌अन्य प्रकरणों के 8 आरोपी भी चढ़े मोरवा पुलिस के हत्थे

Newspost, MP Regional Desk, सिंगरौली।

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जिले के मोरवा थाने की पुलिस ने बुधवार को नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी एवं मोरवा थाना में दर्ज विभिन्न प्रकरणों के 24 घंटे में तीन स्थाई पांच गिरफ्तारी वारंट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त किया है। पकड़े गए दो स्थाई वारंटियों को ओबरा (यूपी) से पकड़कर कार्यवाही की गई है। ये आरोपी पिछले 11 वर्षो से मंदिर में नाम बदलकर रह रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी को स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों सहित बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2024 को एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने थाना मोरवा में पूर्णेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल निवासी पंजरेह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे आरोपी ने 5 दिन तक अपने घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर थाना मोरवा में आरोपी के विरुद्ध 137 (2), 96, 127 (3), 64 (2)(उ), 351(3) बीएनएस, 3, 4, 51, 6 पाक्सो एक्ट कायम किया तथा उसकी तलाश में जुटी थी। जिसे गत मंगलवार को सीईटीआई बस्ती से दबोचा गया। 
थाना प्रभारी मोरवा ने मुखबिर से प्राप्त सूचना प्राप्त के आधार पर रामलल्लू अगरिया निवासी बगैया थाना चितरंगी जिसके विरुद्ध अलग-अलग दो प्रकरणों में लगातार फरार रहने के कारण स्थाई वारंट जारी हुआ था,  वह अपना नाम लल्लू एवं गृह स्थान छत्तीसगढ़ बताकर मिट्टी खदान ओबरा के बीच में दुर्गा मंदिर में परिवार सहित रह रहा है। जिस पर पुलिस टीम गठित कर सउनि डी.एन सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, रामकुमार बागरी, सुरेश परस्ते के साथ घेराबंदी कर आरोपी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दो दिनों में तीन स्थाई वारंटी सहित पांच गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया है। 

इनकी रही भूमिका

उपरोक्त कार्यवाहियों में उनि. एनपी तिवारी, राजकुमार त्रिपाठी, सउनि डी.एन. सिंह, उमेश अग्निहोत्री, प्र.आर. संजय सिंह परिहार, अजीत सिंह, रामकु‌मार बागरी, विपिन तोमर, सुबोध सिंह, आरक्षक सुरेश परस्ते एवं साइबर सेल से सोभाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *