स्वर्गीय कांग्रेस नेता राजेश पायलट की पुत्री एवं सचिन पायलट की बहन हैं पायल अब्दुल्ला
National Desk, (NPG Media), Delhi.
देश में चल रही UCC लागू करने की बहस के बीच दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट द्वारा J & K के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल अब्दुल्ला के Maintenance से संबंधित एक परिवाद में पारित किया गया आदेश कान खड़ा करने वाला है। यह समाचार दैनिक ‘राजस्थान पत्रिका’ में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
आइये जानते हैं, क्या हैं तथ्य
प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि जम्मू कश्मीर में नैश्नल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता एवं J &K के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की 2009 से अलग हुईं पत्नी पायल अब्दुल्ला, स्व. राजेश पायलट की पुत्री एवं सचिन पायलट की बहन ने दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट (Patiala House Court) में पोषण भत्ता की मांग को लेकर आवेदन किया था। उक्त आवेदन पर मा. न्यायालय ने आवेदिका पायल (Spouse of Umar Abdullah) के पक्ष में हर महीने ₹ एक लाख देने का आदेश पारित किया है। मैटर पढ़ें….

