Newspostg, Election Desk. Rohit Gupta.

'इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, यह लिखकर रख लो..!' यह हम नहीं कह रहे, आप याद कीजिये यह किसने कहा था। एक सबसे पुराने दल के नेताओं के प्रमुख नेता... जिसे पीएम मोदी ...कहते हैं... युवराज! समझ गये..! चलिये हम ही बता देते हैं, वह पार्टी है कांग्रेस और वह युवराज हैं राहुल गांधी। हालांकि इस कथन को लोकसभा चुनाव की अलग अलग कई सभाओं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, आदि आदि ने दोहराया और हाँ अंतत: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपना समर्थन देते हुए कहा था। इसी 02 जून को पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के आए विधानसभा चुनावों के परिणाम ने इनके दावों को फिस्स कर दिया है। चीन के ठीक मुहाने पर स्थित अरुणाचल प्रदेश में सत्तासीन भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में धमाल कर दिया है। कुल 60 सीटों वाली अरुणाचल की विधानसभा में भाजपा ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी का वोट शेयर 76.66% रहा। वहीं दूसरी ओर दशकों यहाँ की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस यहाँ से लगभग साफ हो गई है। कांग्रेस की यहां स्ट्राइक रेट महज 2.94% रही। कांग्रेस यहाँ से 34 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन बड़ी मुश्किल से एक सीट पर ही जीत सकी है।

आईए विस्तार से जानते हैं…

अरुणाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का कार्यकाल 02 जून 2024 को समाप्त हो रहा था। चुनाव आयोग ने यहाँ तथा सिक्किम राज्य का विधानसभा चुनाव लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण यानी 19 अप्रैल को कराया था। मतों की गिनती 2 जून को कराए गये। अरुणाचल की सभी 60 सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि कांग्रेस ने 34 पर। यहाँ भाजपा ने 76.66% की स्ट्राइक रेट से 46 सीटें जीतकर बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस ने यहाँ 2.94% की दर से बैटिंग करते बोल्ड हो गई है। दूसरी ओर सिक्किम में भी भाजपा ने एक सीट से खाता खोला है। यहां सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी (SKM) ने क्लीन स्वीप करते हुए 31 सीटों के साथ अपनी शानदार वापसी की है। प्रेम सिंह तमांग यहाँ के मुख्यमंत्री हैं जिनकी फिर से ताजपोशी की जाएगी। कांग्रेस के हाथ यहाँ खाली रहे।

ऐसे में यह सवाल उठना भी स्वाभाविक है कि क्या नरेन्द्र मोदी के काम का असर है? क्या कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट से साफ हो गई है? बस एक दिन और इंतज़ार करते हैं, क्योंकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम भी आने वाले हैं। देखते हैं पूर्वोत्तर के साथ ही देश में इन पार्टियों की क्या स्थिति रहती है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं??? कल फिर आपके लिए लाएंगे कुछ विशेष!!! नमस्कार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *