ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
News Desk, Singrauli, M.P.
कांग्रेस के उदयपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में पास प्रस्ताव के अनुसार भारत के समस्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के सीटों पर लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत कार्य योजना तैयार की गई थी। जिसके अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव मा. के.सी . वेणु गोपाल ने सभी विधान सभा में एलडीएम को-ऑर्डिनेटर पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी, जिसके अंतर्गत आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में समन्वय तथा लीडरशिप डेवलपमेंट को बढ़ावा देने और हर एक बूथ तक कांग्रेस को पहुंचाने को प्रथम प्राथमिकता दी है।
धौहनी विधानसभा एलडीएम के ब्लॉक सेक्टर, मंडलम व बीएलओ की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी संजय कपूर ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

धौहनी विधानसभा के टीकरी में 10 जुलाई को “लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन“ की पहली बैठक हुई। जिस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी मध्यप्रदेश संजय कपूर मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान व ज्ञानेंद्र द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि संगठन प्रभारी, सीधी ब्रजभूषण शुक्ला और एलडीएम को ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने की।
बैठक में धौहनी विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर मंडलम, बीएलओ व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। सभी को अपने अपने विचार और सुझाव रखने के लिए बारी बारी से मौका प्रदान किया गया। इस बार जो भी प्रत्याशी होगा उसे सभी को एकजुटता प्रदर्शित कर विजयी बनाने हेतु प्रतिबद्धता रहेगी। सीधी- सिंगरौली के सातों सीटों पर रूप रेखा प्रस्तुत कर जीत की कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए लीडरशिप डेवलपमेंट को ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इस मिशन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हम अपने मिशन में कामयाब होंगे तथा प्रदेश में कैसे हमारी सरकार आएगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह महामंत्री ,आनंद सिंह टिकरी , सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, तारा सिंह , पूर्व विधायक तिलकराज सिंह , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश कुमारी सहित सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
