पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस रहे मुख्य अतिथि

Newspost, Regional Desk, A. Anand

सिंगरौली/ सूरजपुर। बैसवार समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्राम- ठाढ़पाथर, पोस्ट- बिहारपुर, जिला- सुरजपुर में प्रथम बैसवार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मप्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह बैस द्वारा की गई, जबकि पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज तीरथराज सिंह बैस, प्रदेश अध्यक्ष मोतिलाल बैस की विशेष उपस्थिति रही। 

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्वजातीय जन मौजूद रहे। सम्मेलन में प्रमुख रूप से सामाजिक उत्थान के लिए बैसवार कल्याण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इन बिंदुओं में- सामाजिक समरसता एवं संगठित समाज का निर्माण, शिक्षित एवं जागरुक समाज का निर्माण, स्वस्थ्य एवं नशा मुक्त समाज,आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों की सहायता करना, चरित्रवान समाज का निर्माण, आर्थिक रूप से सशक्त एवं सम्पन्न समाज का निर्माण, आधुनिक खेती एवं कुदरती खेती को लाभान्वित बनाना, राजनीतिक हिस्सेदारी एवं भागीदारी, अन्धविश्वास, आडम्बर एवं पाखंडवाद मुक्त समाज का निर्माण, व्यापारिक विस्तार एवं भागीदारी, रोजगार में भागीदारी, खेलकूद में प्रतिभाशाली युवाओं के स्तर को उठाना, दहेज मुक्त समाज, आत्मसम्मान एवं स्वाभिमान युक्त समाज का निर्माण करना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की केन्द्र की सूची में बैसवार जाति को सूचिबद्ध कराने का संकल्प पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *