अनपरा एवं कृष्णशिला स्टेशनों पर एनआई कार्य के कारण इन ट्रेनों का आंशिक समापन

Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta

हाजीपुर/सिंगरौली।

धनबाद मंडल के कृष्णाशिला एवं अनपरा स्टेशनों पर एनआई कार्य के कारण 02 जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ चोपन स्टेशन पर/से किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 

दिनांक 01.02.24 एवं 04.02.24 को टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा। 

दिनांक 02.02.24 एवं 05.02.24 को शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा। 

दिनांक 01, 02 एवं 03.02.24 को वाराणसी से खुलने वाली

गाड़ी संख्या 13343 वाराणसी-शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा। 

दिनांक 02, 03 एवं 04.02.24 को शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13344 शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने साझा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *