? सूर्य किरण भवन में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली की नवीन कार्य समिति के राजेश पटेल बने अध्यक्ष, श्यामधर द्विवेदी महामंत्री व अजय मिश्रा कोषाध्यक्ष बने

Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta

कोल इंडिया की कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ (BMS) के ट्रेड यूनियन भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली (BKKSS) का पुनर्गठन 2024-25 के गत 19 जनवरी 2024 को सूर्य किरण भवन दूधीचुआ क्षेत्र में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में सर्व सम्मति से किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन करते हुए दीप प्रज्वलन किया गया इसके उपरांत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं वाणी के माध्यम से किया गया। अधिवेशन के सभा अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण, प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले द्वारा उद्घाटन उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महामंत्री प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन, प्रस्ताव पारित किये गये। इसके उपरांत अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ से महामंत्री सुधीर घुरडे द्वारा कोयला उद्योग से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुरानी केंद्रीय कार्य समिति को भंग किया गया। भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली के द्विवार्षिक अधिवेशन में नवीन केंद्रीय कार्य समिति का गठन चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

बीकेके‌एसएस के नये पदाधिकारी:

बीकेकेएस‌एस की नवीन कार्यसमिति में महामंत्री रहे राजेश कुमार पटेल को अध्यक्ष, महामंत्री पद पर श्यामधर दुबे एवं पहले भी कोषाध्यक्ष रहे अजय कुमार मिश्रा को फिर से वही दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही केंद्रीय पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों की भी घोषणा की गई। परियोजना में निवासरत नवनियुक्त BKKSS पदाधिकारियों में राजेश प्रसाद गुप्ता – कोषाध्यक्ष, अब्दुल गनी – ठेका प्रभारी NCL एवं उपाध्यक्ष, आर के पांडेय – उपाध्यक्ष, श्रीमती व्यंजना सचान को केन्द्रीय समिति में मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।

अधिवेशन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सांवले, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती संध्या मिश्रा, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर गुरुडे जेबीसीसीआई सदस्य, उपाध्यक्ष मजरुल हक अंसारी, जेबीसीसीआई सदस्य, संगठन मंत्री अशोक मिश्रा, मंत्री राजकुमार सिंह की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अधिवेशन में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *