Newspost, MP Regional Desk, A Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले के प्रबंध समिति की बैठक जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके के नेतृत्व में सूर्या भवन में सम्पन्न हुई। प्रबंध समिति की इस अति महत्वपूर्ण बैठक में संगठन तथा सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
प्रबंध समिति की बैठक में जिले के विभिन्न प्रशासनिक, विकास, आगामी कार्ययोजना तथा सांगठनिक विषयों पर समिति के सम्मानित सदस्यों ने अपने सुझाव प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे तथा कई संवेदनशील विषयों पर सामूहिक सहमति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की।
प्रबंध समिति की बैठक में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी व वीरेन्द्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, राज कुमार दुबे, लालपति साकेत आदि उपस्थित रहे।
