Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari, Sonebhadra.
रेणुकूट, सोनभद्र. पिपरी थाना अंतर्गत रेणुकूट चौकी क्षेत्र के खरपत्थर मुर्धवा के जंगल में हाथीनाला मार्ग पर सोमवार को लगभग 10 बजे सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र का निवासी विनय तिवारी पुत्र कृपानाथ तिवारी उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम पंचायत पड़री कला थाना पल्लूगंज था। बताया जाता है कि विनय तिवारी के पिता कृपा नाथ तिवारी पन्नूगंज थाने पर डायल 100 पर कार्यरत है विनय तिवारी किसी कार्य वर्ष बाइक से म्योरपुर जा रहे थे इसी दौरान खरपत्थर के जंगल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तिवारी दुर्घटनाग्रस्त हो गए और वह सड़क किनारे घायल अवस्था मे रोड पर पड़े देख कर राह गिरो ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाते हीं मौके पर पिपरी पुलिस पहुंच घायल तिवारी को हिंडालको हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया रेणुकूट चौकी प्रभारी पन्नूगंज तिवारी जी के घर सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है।
<Newspost Global सभी बाइकर्स से करबद्ध अनुरोध करता है कि कृपया बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें! आप एक अमूल्य धरोहर हैं, कृपया अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें!>
