कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा
Newspost, Crime, MP.
सिंगरौली।
बीती रात एक अंतर्राज्यीय नशा तस्करों का गैंग कोतवाली पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 60 लाख 60 कीमत का स्मैक, 1 लाख 32 हजार नकद, स्कॉर्पियो व 4 मोबाइल सेट, कुल कीमती रुपये 83 लाख 60 हजार बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पर सरसरी नजर:
सम्पूर्ण कार्यवाही के विषय में बताया गया कि लागू आचार संहिता के दृष्टिगत एसपी यूसुफ कुरैशी के निर्देश पर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने बैढ़न बीजपुर रोड पर नाकेबंदी की थी। उसी दौरान एक स्कॉर्पियो की घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो उसमें रुपये 60 लाख कीमत की 500 ग्राम स्मैक तथा 1 लाख 30 हजार रुपए नकद व रु. 22 लाख कीमत की स्कॉर्पियो तथा 4 नग मोबाइल सेट बरामद किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में आदित्य रंजन उम्र 28 वर्ष, संदीप शर्मा दोनों निवासी डाला थाना चोपन सोनभद्र तथा दिलीप पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी तीखोर थाना लालगंज मिर्जापुर को गिरफ्त में लेकर एनडीपीएस कि धारा 8/21, 22, 29 दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीं अलग-अलग कई नाम से पहचान बनाने वाला एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसे राजवीर पांडेय उर्फ चुन्डी उर्फ वाजिद उर्फ नवाब खान निवासी प्रयागराज हाल मुकाम बनारस का बताया जा रहा है।
इनकी रही भूमिका:
एडिशनल एसपी वर्मा एवं पीएस परस्ते के सतत देखरेख में की गई इस कार्रवाई में टीआई सुदेश तिवारी, आराधना सिंह सब इंस्पेक्टर उदय करिहार, संदीप नामदेव, पुष्पेंद्र धुर्वे, बालेंद्र त्यागी, विनोद सिंह एवं एएसआई अरविंद द्विवेदी प्र.आ. जितेंद्र सेंगर मुनेंद्र राणा अमित जायसवाल आनंद पटेल, राहुल सोमवंशी राकेश विश्वकर्मा, विजय खरे, अभिमन्यु उपाध्याय, महेश पटेल, दिलीप धाकड़, दीपक परस्ते, विवेक पटेल, दिवाकर सिंह, शोभाल वर्मा शामिल रहे।
