सीएमएस (एटक) एनसीएल के त्रैवार्षिक सम्मेलन में सर्व सम्मति से हुआ चुनाव

Newspost, Corporate Desk. @rohitgupta

निगाही/सिंगरौली।

शनिवार 12 अप्रैल 2025 को निगाही परियोजना के ऑफिसर्स क्लब में एटक के एनसीएल में कार्यरत संगठन कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएस) सिंगरौली का 24 वां त्रैवार्षिक सम्मेलन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कॉमरेड रमेंद्र कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष एटक व महामंत्री आईएमडब्ल्युएफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एमपीटीयूसी के अध्यक्ष कॉमरेड हरिद्वार सिंह की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। 

एनसीएल में नंबर 1 बना सीएमएस, सम्मानित हुए सक्रिय सदस्य

एनसीएल सिंगरौली में कोलियरी मजदूर सभा, (सीएमएस) ने वर्तमान में सर्वाधिक सदस्य संख्या के साथ प्रथम स्थान पर अपना झंडा गाड़ रखा है। इस उपलब्धि के लिए ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड रमेंद्र कुमार ने सभी कॉमरेड साथियों को बधाई व शुभकामना दी। इस दौरान कोलियरी मजदूर सभा सीएमएस, एनसीएल सिंगरौली को नंबर 1 संगठन बनाने में विशेष भूमिका निभाने के लिए निगाही परियोजना के डंफर ऑपरेटर कॉमरेड सुरेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड रमेंद्र कुमार ने अपने हाथों से सम्मानित किया। 

महामंत्री ने प्रतिवेदन में उपलब्धियों का किया जिक्र

महामंत्री कॉमरेड अजय कुमार के द्वारा त्रैवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। श्री कुमार ने सभी 14 इकाइयों से आमंत्रित 190 पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा, चिकित्सा सेवाओं, पीएफ, पेंशन इत्यादि विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने बीते कार्यकाल में संगठन की उपलब्धियों को पटल पर रखते हुए सभी का आभार जताया। 

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

सर्वसम्मति से पुनः कॉमरेड रमेंद्र कुमार को एटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉमरेड अजय कुमार को महामंत्री कोलियरी मजदूर सभा (एटक), एनसीएल सिंगरौली चुना गया। इस दौरान कॉमरेड मो. जिन्ना, कॉमरेड शिवमुनि सिंह, कॉमरेड टीपी पटेल, कॉमरेड आरके सिंह, कॉमरेड रूपा सिंह, कॉमरेड विनय तिवारी, उपाध्यक्ष चुने गए। एक बार पुनः कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएस, एटक) के महामंत्री चुने जाने पर कॉमरेड अजय कुमार को बधाईयां व शुभकामनाएं दी गई। इंकलाब जिंदाबाद लाल सलाम कॉमरेड के नारों से अजय कुमार का अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *