
अब प्रधानमंत्री और संघ से माफी मांगेंगे कार्टूनिस्ट मालवीय
Newspost, State Desk- MP. इंदौर / दिल्ली
मध्य प्रदेश के इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय अपने पूर्व में बनाए विवादित कार्टून पर शर्मिंदा हो गए हैं। विवादित व्यंग्य चित्र के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इसी मंगलवार को सुनवाई हुई। कार्टूनिस्ट मालवीय अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सार्वजनिक माफी मांगेंगे।
हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था मामला
इंदौर के विनय जोशी ने विवादित कार्टून बनाने के मामले में पहले हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट में मालवीय के व्यवहार को अशोभनीय एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अतिरेक बताते हुए शिकायत की थी।
सर्वोच्च न्यायालय ने लगाई फटकार
विवादित व्यंग्य चित्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इसी मंगलवार को सुनवाई हुई। पीठ के समक्ष मालवीय के अधिवक्ता ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अशोभनीय व्यंग्य चित्र बनाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफीनामा प्रकाशित करेंगे।
मिली नसीहत
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कार्टूनिस्ट मालवीय के वकील ने स्वीकार किया कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से कुछ अधिक है। उन्होंने माफीनामा सार्वजनिक करने की बात कहकर विवाद को ठंडा करने का राजीनामा प्रस्तुत किया। ऐसे कांग्रेस व इंडी गंठजोड़ के नेताओं को भी सीख लेनी चाहिए। कोर्ट भी ऐसे मामलों को यदि स्वत: संज्ञान लेने लगे तभी संविधान की मर्यादा सुदृढ़ रह सकेगी। हर व्यक्ति की पहुंच इन बड़े न्यायालयों तक नहीं होती।
