♦️ बड़ी घटना : मोहनिया टनल में तीव्र गति से घुस रहा पानी, डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास
? प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर, यदि आप सीधी-रीवा रूट पर सफर कर रहे हों, तो मोहनिया टनल तक तरफ ना जाएं
Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’,सीधी, MP.
सीधी रीवा मार्ग पर बने मोहनिया टनल के ऊपर से गुजर रही बाणसागर नहर के अचानक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नहर का पूरा पानी पहाड़ से आकर मोहनिया टनल की तरफ अपना रुख कर चुका है इस वक्त जबकि आप इस खबर को पढ़ रहे हैं रात के करीब 01 बजे हैं, यदि आप इस रूट पर सफर कर रहे हों या करने वाले हों तो आप उधर ना जाकर अपना रूट परिवर्तित कर लें, मोहनिया टनल में पूरी तरह पानी भरा हुआ है और रास्ते को रोक दिया गया है।
क्या है घटना?
इस पूरे घटनाक्रम के बारे में स्टार-समाचार को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मोहनिया पहाड़ के भीतर बनी टनल के ऊपर से निकलने वाली बाणसागर नहर के अचानक क्षतिग्रस्त होने से रात करीब 11 के आसपास पहाड़ के ऊपर से नहर का पानी नीचे आना शुरू हो गया जो मोहनिया टनल के बगल की दीवारों से बहकर सड़क पर आ गया और पानी ने अपना रुख मोहनिया टनल के भीतर की तरफ कर लिया।
बताते चलें कि ये घटना टनल के सीधी जिले की तरफ के किनारे पर हुई है। तकनीकी दृष्टि से ये एक संयोग ही है कि इस टनल का सीधी तरफ का जो छोर है वो टनल के भीतर की ओर ढलान भरा है। जिसके कारण से बाणसागर नहर के पानी का आवेग पूरी तरह टनल के भीतर की तरफ हो गया है।
कलेक्टर और विधायक पहुंचे मौके पर
इस वक्त आधी रात को जैसे ही इस पूरे घटना की जानकारी मिली जिला कलेक्टर और चुरहट विधायक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, बाणसागर के अधिकारी और मोहनिया पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा हुआ है।
इस बाणसागर नहर में बहने वाले पानी की सप्लाई को रोकने के लिए भी पहल की जा रही है। परंतु जो पानी इस नहर में उपलब्ध है हाल फिलहाल उसकी नहीं रोका जा सकता है इसलिए किसी तरह व्यवस्था करके इस नहर के पानी को किसानों के खेतों में डाइवर्ट करके मोहनिया टनल में घुसने से रोकने का तात्कालिक प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व घटना ने किया अवस्थित
कुछ घंटे बाद 1 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधी शहर में व्यस्ततम कार्यक्रम है हालांकि वो हेलीकॉप्टर से यहां आएंगे और जाएंगे परंतु संभाग स्तर के बहुत से प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी के नजन और बाकी लोग जो की मोहनिया टनल के द्वारा ही यहां पहुंचेंगे उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। टनल में पानी घुसने के कारण जहां प्रशासन का पूरा ध्यान जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर है वो कहीं ना कहीं इस नई मुसीबत को लेकर एक चुनौती बन गया है।
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए हमारे नीचे ?दिए गए इस लिंक के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
अगले न्यूज़ अपडेट के लिए बने रहिए “Newspostglobal.com” के साथ…!
==============
