संजू बनकर सलीम ने प्रेमपाश में फंसाया…फिर करवा चौथ के दिन गर्भवती सोनिया की कर दी निर्मम हत्या.
दिल्ली के नांगलोई इलाके में हुई दर्दनाक घटना, इंस्टाग्राम पर संजू नाम से बनाया था अकाउंट.
Newspost, National Desk, N. Delhi.
गत रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक दर्दनाक और मानवता को लज्जित करने की बड़ी घटना प्रकाश में आई है। यहाँ सलीम नामक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर संजू बनकर एक फेक अकाउंट बनाया। उसके माध्यम से उसने सोनिया (बदला हुआ नाम) से मित्रता की और उसे सलीम ने संजू बनकर पहले झूठे प्रेम जाल में फंसाया। फिर चैटिंग से डेटिंग और फिर संकोच व लाज की सभी सीमाओं को तोड़ डाला।
भरोसे का कत्ल...
सोनिया सलीम को हिन्दू समझती रही, क्योंकि वह तिलक लगाने के साथ ही कड़ा- कलावा (रक्षा सूत्र) पहनता था। करीबी बढ़ने के बाद सलीम यौन शोषण करने लगा जिससे वह गर्भवती हो गई।
इसी बीच करवा चौथ का दिन आ गया। गर्भवती सोनिया संजू बने सलीम को अपना पति मानने लगी थी। सो उसने संजू के लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख लिया। इसकी जानकारी देने के साथ ही सोनिया (काल्पनिक नाम) ने जल्दी शादी करने का दबाव बनाया। उसने चंद्र दर्शन के लिये अपने घर भी बुलाया, ऐसा बताया गया है। हालांकि शुरू से ही सोनिया के घर वाले उसे समझाते रहे, लेकिन संजू को भोली भाली सोनिया ने अपना जीवन साथी मान बैठी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करवा चौथ के दिन गर्भवती सोनिया के भारी दबाव और हिंदू रीति से बचने के लिए सलीम ने षड्यंत्र रचा। उसने सोनिया को एक स्थान पर बुलवाया जहाँ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। इन तीनों ने उसके साथ ज्यादती की और धारदार हथियार से उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। फिर बेरहमी से मोबाइल चार्जर केबिल से उसका गला घोंटकर मार डाला।
पुलिस डायरी के अनुसार-
दिल्ली के नांगलोई इलाके से दिल दहला देने वाली घटना में सामने आया है कि सलीम नामक मुस्लिम युवक ने संजू बनकर हिंदू युवती को पहले अपने प्रेम जेल में फंसाया और फिर कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब सोनिया ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
सावधान! फेक हो सकता है सोशल मीडिया प्रोफाइल
आज के समाज में स्कूली छात्रों, किशोर- किशोरियों व युवाओं के साथ ही सभी वर्ग के महिला- पुरुष किसी न किसी सोशल मीडिया ऐप से जुड़े ही नहीं हैं, उसके एडिक्ट हो चुके हैं। इन पर कुछ अच्छे कंटेट, कुछ सच्चे प्रोफाइल के साथ ही अनगिनत फेक जानकारी भी है और फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को अलग अलग तरह से ठगने वालों की भी कमी नहीं है।
ऐसे में अभिभावकों के साथ ही हर एक यूज़र को अलर्ट रहने की बेहद जरूरत है। यदि सोनिया ने अपने घर वालों की बात मान ली होती और सतर्क रहती तो संभवतः उसके जीवन का वैसा दर्दनाक अंत नहीं होता। उसके सुखी जीवन की राह आसान हो जाती।

