झड़प में 2 इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी घायल

Newspost, MP CG, रीवा.

आज बुधवार को रीवा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को चाकू मारा गया। घटना से आहात व्यक्ति मजदूर था। घटना की सूचना के बाद तमाम मजदूरों ने ढेकहा चौराहे पर जाम लगा दिया। बवाल इतना बढ़ा कि सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक कार को फूँक दिया। इस पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। झड़प में 2 इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी घायल बताए गए हैं।

बताया जाता है कि रीवा में जिसे चाकू मारा गया वह मजदूर था। इस घटना के बाद वहाँ तनाव के हालात बन गए। बुधवार सुबह सिविल लाइन थाना इलाके में मजदूर पर हमला हुआ। घटना से नाराज मजदूर के साथियों ने शहर के ढेकहा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। यहां खड़ी एक कार भी जला दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *