प्रदेश के 7 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, खजुराहो, रीवा व सिंगरौली के लिए रहेगी उड़ान

Newspost, MP State Desk, A. Anand.

मध्यप्रदेश का औद्योगिक जिला सिंगरौली इसी गुरुवार, 13 जून से हवाई नेटवर्क से जुड़ जाएगा। हाल ही बनकर तैयार हुए एयर स्ट्रिप से पहली कॉमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। यह सेवा पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हवाई सेवा योजना के अंतर्गत 13 जून 2024 से शुरू होने जा रही है।

आगामी 13 जून गुरुवार को भोपाल से पीपीपी मोड में ‘जेट सर्व एविएशन’ एयर टैक्सी की शुरुआत की जाएगी। जिसमें भोपाल, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली, खजुराहो, उज्जैन और इंदौर शहर हवाई सेवा से तो जुड़ ही जाएंगे, इससे इन शहरों के लोगों के लिए आवागमन भी सुगम हो जाएगा।

रिजर्वेशन काउंटर का भोपाल में उद्घाटन कर सीएम करेंगे शुरुआत

13 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रातः 7:45 पर ‘पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा’ अंतर्गत भोपाल एअरपोर्ट स्थित टिकट रिजर्वेशन काउंटर का उ‌द्घाटन एवं पैसेंजरों को बोर्डिंग पास प्रदान करेंगे। साथ ही एयर क्राफ्ट को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे।

इस जानकारी से सिंगरौली वासी खुश जरूर हैं, लेकिन वे वाराणसी व दिल्ली से भी शीघ्र ही कनेक्टिविटी की चाहत रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *