लगभग ढा‌ई महीने बाद घायल किन्नर की हो गई थी मौत

Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari, Renukoot.

बीते 18 /19 जुलाई 2023 की रात मलिन बस्ती वार्ड नंबर 1 पिपरी में किन्नर किरण मिश्रा के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट करने के दौरान विरोध करने पर अपराधियों द्वारा किन्नर किरण मिश्रा को गंभीर रूप से मारपीट कर बेहोश कर दिया गया था और करीब 7 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए थे।

पुलिस द्वारा इस लूट कांड की गहनता से पतारशी व सुराग एकत्र करते- हुई घटना का पर्दाफाश कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की। पुलिस ने इनके द्वारा लूटे हुए समस्त सोने चांदी के आभूषण बरामद किये गये थे।

गुरमा जेल में हैं अभियुक्त

घटना में शामिल अभियुक्त गण जमील अंसारी उर्फ धर्मेंद्र पुत्र सलीम अंसारी निवासी मलिन बस्ती वार्ड नंबर 1 पिपरी उत्कर्ष अंसारी उर्फ गोपू पुत्र आजाद अहमद अंसारी निवासी मलिन बस्ती वार्ड नंबर एक पिपरी शिव नायर पुत्र स्वर्गीय बजरंगी नायर निवासी मलिन बस्ती वार्ड नंबर 1 पिपरी वर्तमान समय में लूट कांड की घटना में जिला कारागार गुरमा सोनभद्र में निरुद्ध चल रहे हैं।

डी‌एम द्वारा अनुमोदित की गई गैंगस्टर चार्ट

उपरोक्त घटना में शामिल गैंग लीडर जमील अंसारी उर्फ धर्मेंद्र गैंग के सक्रिय सदस्य उत्कर्ष अंसारी उर्फ गोपू एवं शिवा नायर के विरुद्ध श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित करने के पश्चात इनके विरुद्ध थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 143/ 2023 धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

किन्नर किरण मिश्रा की बीते 30 सितंबर 2023 को मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *