सीधी विधानसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर लोगों में दिखा उत्साह
Regional Newspost, RB Singh ‘Raaz’, सीधी/MP.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक को बतौर सीधी विधानसभा क्षेत्र-77 की प्रत्याशी घोषित करते ही सांसद निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर शानदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाईयां बांटी।
सीधी सांसद व बतौर सीधी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक के प्रथम नगर आगमन पर मोहनिया टनल पर जिले से सैंकड़ों वाहन काॅफिले के साथ पहुंचकर विधानसभा प्रत्याशी सांसद श्रीमती रीती पाठक का उत्साह के साथ घंटो इंतजार करते रहे, देर रात तक सांसद श्रीमती पाठक के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
गगनचुंबी उद्घोष से गूंजा वातावरण
लोग नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद, शिवराज सिंह जिन्दाबाद, रीती दीदी जिन्दाबाद के शानदार गगनचुंबी नारों का उद्घोष कर रहे थे। अतिशबाजी करते हुए उनका माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात विशाल वाहन काॅफिले के साथ घोषित भाजपा विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती पाठक के साथ मोहनिया टनल से होते हुए बाया चुरहट, बढ़ौरा होते हुए निज सांसद निवास पहुंची। जहां पूर्व से ही जिले की जनता-जनार्दन स्वागत के लिये आतुर खड़ी थी।

इस दौरान सांसद श्रीमती पाठक ने जनता-जनार्दन का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हे भरपूर स्नेह देते हुए आभार ज्ञापित किया।
दिन भर लगा रहा लोगों का जमावड़ा
भाजपा द्वारा सीधी विधानसभा का प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात सांसद श्रीमती रीती पाठक दिनभर निज निवास पर लोगों से रूबरू होती रहीं। हजारों की संख्या में लोगों ने फूल माला, पुष्पगुच्छ एवं हल्दी अक्षत लिये स्वागत के साथ ही विजयश्री की शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान कुछ लोग क्षेत्र की समस्याएं भी लेकर आये थे जिसके निराकरण हेतु सांसद श्रीमती रीती पाठक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सांसद श्रीमती पाठक ने लोगों का अभिनंदन करते हुए सभी का मुंह मीठा कराया और विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।
