:मुद्दा: पत्रकारों पर दर्ज हो रहे हैं फर्जी पुलिस प्रकरण

समाचार डेस्क सीधी, मध्य प्रदेश से R.B. Singh ‘Raaz’

जिले में पुलिस के व्दारा पत्रकारों पर फर्जी पुलिस प्रकरण दर्ज करने, पत्रकारों को प्रताड़ित करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सीधी व्दारा 15 जुलाई को 11 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में धरना दिया जाएगा। 

उक्त आशय कि जानकारी देते हुए हरीश मिश्रा अध्यक्ष म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ सीधी ने बताया कि हमारे पत्रकार साथी अमित मिश्रा मड़वास के विरूद्ध पुलिस चौकी मड़वास में दिनांक 11 अप्रैल को पुलिस प्रकरण दर्ज कर दिया गया। जबकि एफआईआर में जिस समय व दिनांक की घटना घटित होना बताया गया है उस समय व दिनांक को अमित मिश्रा परसिली रिसोर्ट मझौली में एक सार्वजनिक आयोजन में उपस्थित थे। जहां जिले और मझौली के स्थानीय पत्रकार एवं मझौली थाने का पुलिस स्टाफ सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिसके फोटोग्राफ एवं वीडियों उपलब्ध होने के बाद अभी तक मामले में खारजी / खात्मा नहीं लगाया गया। इसी तरह जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार पर फर्जी पुलिस प्रकरण दर्ज करने वाले एवं धारा 41 की नोटिस में फर्जी हस्ताक्षर करने वाले पुलिस कर्मी पर दोष सिद्ध होने पर भी अभी तक पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। इन्हीं मामले को लेकर संघ के व्दारा 15 जुलाई शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सामने धरना दिया जाएगा। श्री मिश्रा ने बताया कि उक्त धरने के आयोजन को लेकर आज 13 जुलाई को समय 12 बजे उच्च विश्राम गृह सीधी म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सीधी के पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *