Newspost, MP Regional Desk, A.Anand.

सिंगरौली, MP। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को विभिन्न विषयों को लेकर जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के दिशा निर्देश के अनुसार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील सिंह गहरवार की ओर से मांग पत्र सौंपा गया।

प्रमुख मांगें

मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिंगरौली क्षेत्र में कार्यरत ज्यादातर कंपनियां केंद्र सरकार के अधीन आती हैं, इन कंपनियों एवं संविदा कंपनियों के कर्मचारियों के हित में यहाँ केंद्रीय श्रम कार्यालय की एक शाखा खोली जाए जिससे मजदूरों को न्याय मिल सके। दूसरी प्रमुख मांग में कहा गया है कि राष्ट्रपति महोदया के द्वारा गोद ली गई आदिवासी जनजाति बैगा के उत्थान के संदर्भ में एनसीएल द्वारा प्रभावित बैगा समाज अभी भी उपेक्षा का शिकार है। जो विकास एनसीएल के सीएसआर फंड से उनका होना चाहिए वह अभी भी आधा अधूरा है। बैगा समाज के जैसी और जनजातियां भी हैं जो एनसीएल से विस्थापित हैं। उनके स्वास्थ्य रोजगार शिक्षा के संदर्भ में भी मांग की गई। 
मांग पत्र में एनसीएल की खदानों से बहाए जाने वाले गंदे नालों के पानी से ज्यादातर मजदूर गरीब आदिवासी एवं झोपड़पट्टी में निवासरत लोग प्रभावित हैं। एनजीटी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है l मांग पत्र में अंतिम एनसीएल की खदानों में कार्यरत समस्त ओबी कंपनियों में विस्थापित एवं स्थानीय नौजवानों को रोजगार दिया जाए कंपनियां कुछ एक लोगों की गुलामी में व्यस्त ना रहे तथा कंपनी के द्वारा सदैव संवाद का मार्ग प्रशस्त हो।

केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री द्वारा पत्र को पढ़ने के उपरांत यह आश्वासन दिया गया कि निश्चित रूप से आपके मांग पत्र के सुझावों पर हम विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *