Newspost, Political Desk. Rohit Gupta.
चुनाव प्रचार में पहुंचे थे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। कार्यक्रम के दौरान सपा के एक कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय गरिमा के नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पैर रख दिया। इतना ही नहीं उस कार्यकर्ता ने प्रतिमा के हाथों में अपनी पार्टी का झंडा पकड़ा दिया। यह वीडियो वायरल हो गया और घटना को लेकर क्षत्रिय समाज सहित राष्ट्रवादियों में उबाल आ गया। भाजपा के फायर ब्रांड नेता व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी निंदा व भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि सपा में नेता अखिलेश यादव ही नहीं इंडी गठबंधन के सभी दलों के नेता न केवल सनातन विरोधी हैं वरन् राष्ट्रीय अस्मिता और हमारे राष्ट्र नायकों के विरोधी हैं।
देखें : अटैचमेंट 👉🔸👇
