अंतर्राज्यीय वन्य प्राणी तस्करों को बरगवां वन अमले ने लिया हिरासत में
Newspost, Regional Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बरगवां परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय वन्य प्राणी तस्करों के एक गिरोह के 4 सदस्यों को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया है। सूत्रों के मुताबिक चार संदिग्ध आरोपियों को वन विभाग की टीम ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किये जाने की पुष्टि वन अमले ने की है।
सूत्र बता रहे हैं कि वन परिक्षेत्र बरगवां में सक्रिय अंतर्राज्यीय तस्करों के दस्तक देने की खबर से वन अमला भी अलर्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में 4 संदिध अंतर्राज्यीय वन्यप्राणी तस्करों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से जीवित वन्यप्राणियों को बरामद किया है। चर्चा है कि पैंगोलिन नामक वन्यप्राणी बरामद हुआ है। हालांकि वन अमले की टीम यह बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि तस्करों के कब्जे से कौन से वन्यप्राणी बरामद हुये हैं।
यदि पैंगोलिन वन्यप्राणी है तो इस प्राणी की बाजार में प्रति किलो 1 लाख रुपये है और इनका वजन 10 से 15 किलो का होता है। उक्त प्राणी के मांस एवं हड्डियों को दवाइयों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
