एटक महामंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल केन्द्र सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी

Newspost, City Desk. @RohitGupta

सिंगरौली। शुक्रवार, 23 फरवरी को सीएम‌एस (एटक) के सिंगरौली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में स्व. कामरेड राजन मैथ्यू की प्रतिमा के सामने केन्द्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कैंडल जुलूस निकाला।

एटक कार्यालय में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए एटक महामंत्री कामरेड अजय कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को किसानों- मजदूरों द्वारा ग्रामीण भारत बंद की अभूतपूर्व सफलता ने सरकार को चिंतित कर दिया है। इससे घबराई सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। किसानों पर गोलियां चलवा रही है। उन्होंने कहा कि गोली लगने से एक किसान की मौत हो जाने से हम आंदोलित हैं और काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। संयुक्त मोर्चा केन्द्र सरकार के रवैये का घोर विरोध और किसानों का समर्थन करता है।

संगठन कार्यालय से कामरेड अजय कुमार के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च नगर भ्रमण के बाद बस स्टैंड में संपन्न हुआ। जुलूस में केपी शर्मा, जेएन चतुर्वेदी, विवेक राय, गौरीश, शालिक राम वैश्य, राजन कुमार, संजीव शर्मा, इंदूबाला, जशपाल कौर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *