25 वाहनों से वसूला गया 17 हजार का जुर्माना

Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। आरटीओ सिंगरौली की टीम ने 30 जनवरी, मंगलवार को गोरबी मार्ग में वाहनों की जांच पड़ताल की। आरटीओ ने 25 वाहनों की जांच कर 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एक यात्री बस को जप्त करते हुये गोरबी चौकी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने मंगलवार को गोरबी मार्ग में वाहनों की सघन जांच पड़ताल शुरू कराया। जहां 25 वाहनों के पास उचित कागजात न होने के कारण 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वही मिश्रा एंड ब्रदर्स बस क्रमांक एमपी 66 पी 0324 को जप्त कर कार्रवाई किया है।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

बरगवां थाना क्षेत्र के निवासी हड़वडिय़ा कसर गावं में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजू कोल पति राम निवास कोल उम्र 30 वर्ष निवासी हड़वडिय़ा कसर आज शाम 4 बजे कोयले के मालगाड़ी चपेट में आने से कट गई जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *