केन्द्रीय विद्यालय द्वितीय, सरस्वती उ.मा.वि. सिंगरौली एवं शा. उ.मा.वि. को संयुक्त रूप से दिया गया तृतीय पुरस्कार
Newspost, Regional Desk, A. Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर एनसीएल मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में पीएमश्री शासकीय कन्या हाईस्कूल पंजरेह की छात्राओं के सांस्कृतिक व शारीरिक उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिये प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती माधवी गौतम ने प्रभारी पीएमश्री राजेश चतुर्वेदी, उमाकांत पाण्डेय साथ ही बच्चियों के कार्यक्रम को तैयार कराने में अपना योगदान देने वाली शिक्षिकाओं श्रीमती अर्चना मिश्रा, किरण शुक्ला, श्यामा पाठक, सरोज मौर्य के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि अनामिका, श्रुति व गुलबाज की टीम के परिश्रम से यह उपलब्धि मिली है।

विदित हो कि समारोह में कुल 4 विद्यालयों ने भाग लिया था, जिसमें निर्णायकों के पैनल ने उत्कृष्टता के आधार पर पीएमश्री शासकीय कन्या हाईस्कूल को प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंगरौली को द्वितीय एवं सरस्वती उ मा वि सिंगरौली व शा उ मा विद्यालय पंजरेह को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया था।
