भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को दिया कड़ा संदेश
? Newspost, Corporate Desk, Sushil Tiwari.
रेणुकूट, सोनभद्र। हिण्डाल्को ने एक बार फिर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है। बताया जाता है कि, हिण्डाल्को रेणुकूट में बीते दिनों संस्थान के कुछ कर्मचारियों के खाते में अनाधिकृत रूप से धनराशि भेजी गई। उक्त धनराशि को इन कर्मचारियों द्वारा जानबूझ कर वापस नहीं लौटाने का मामला चर्चा में आया था। सोशल मीडिया में भी इस मामले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। हिंडालको प्रबंधन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भ्रष्टाचार में संलिप्त कुछ कर्मचारी तथा अधिकारियों के विरुद्ध प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि हिण्डाल्को पूर्व की भांति कंपनी के मूल्यों का हनन स्वीकार नहीं करने वाला है। न ही किसी को भी इससे समझौता करने का अधिकार है, भले वो किसी भी पद पर बैठा अधिकारी ही क्यों न हो। मामले में हुई त्वरित कार्रवाई से एक सख्त संदेश दिया गया है। कंपनी प्रबंधन के इस कदम की चारों तरफ तारीफ हो रही है।
