Newspost, State Desk, Bhopal/Singrauli.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में NH-39 के सीधी से सिंगरौली सेक्शन के सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों तथा रीवा ज़िले के अंतर्गत सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कार्यों में गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने NH-39 के गोपद पुल निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के साथ ही टू लेन कनेक्टिविटी का कार्य पूर्ण कराये जाने कार्य के संबंध में निर्देश दिये। 

रीवा बायपास 4-लेन करने के उप मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वर्तमान 2-लेन रीवा बायपास पर बढ़ते दबाव और उससे जनित दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने रीवा बाय पास को 2-लेन से 4-लेन BOT मोड में करने हेतु निविदा जारी करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर में स्थित रिंग रोड फेज-1 एवं 2 के फ्लाईओवर के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रियात्मक असुविधा के कारण कार्य की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *