ग्वालियर में पेट्रोल पंप से युवती का हुआ अपहरण…देखते रहे लोग, घटना CCTV में कैद
Newspost, MP Desk.
ग्वालियर, मध्य प्रदेश के एक पेट्रोल पम्प से सीसीटीवी कैमरे से ली गई ऐसी क्लिपिंग सामने आई है जिसे देखने वाला हर व्यक्ति हैरान है। यहां झांसी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने एक 19 वर्षीय युवती को दिनदहाड़े जबरन उठा लिया और देखते ही देखते लेकर रफूचक्कर हो गए।
सोमवार, 20 सितंबर के वीडियो के वायरल होने के बाद झांसी रोड थाना क्षेत्र के इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि अपहृत होने वाली वह युवती और अपहरणकर्ता कौन है।
