विधानसभा चुनाव में सिंगरौली जिले में होमगार्ड्स की कमान रायबरेली के जिला कमाण्डेंट ब्रजेश मिश्र को सौंपी गई है। उनकी अगुवाई में करीब चार सौ होमगार्ड्स के जवान यूपी से मप्र पहुंच चुके हैं। ताकि जिले में बेहतर तरीके से चुनाव कराया जा सके। जानकारी के लिए बता दें कि अपने विभाग में ब्रजेश की छवि एक ईमानदार अधिकारी की है। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित 2019 के कुम्भ में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था किया था। उन्होंने करीब 12 हजार होमगार्ड्स के जवानों का नेतृत्व किया था। उन्हें बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित भी किया था। एक मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि यूपी के रायबरेली और भदोही जिले के करीब चार सौ होमगार्ड्स के जवान यहां चुनावी डृयूटी में आए हुए हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न घट सके इस पर फोसक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी में होमगार्ड्स के जवान सुरक्षा की एक मजबूत कड़ी हैं। मप्र सरकार की मांग पर ये सारे जवान यहां आए हैं। जिला प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार उनकी तैनाती देगा। बुधवार को सभी जवानों को परिचय पत्र जारी किया गया है। ताकि किसी तरह की समस्या न होने पाए। ब्रजेश मिश्र मूलतः प्रयागराज जिले के निवासी हैं। अभी तक वे अपनी सेवा यूपी के कई जिलों में दे चुके हैं ,और कुशल नेतृत्व कर चुके है जिसके लिए उन्हें सिंगरौली जिले में भी अपनी कुशलता का प्रदर्शन करने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *