Newspost, MP CG, Ashish soni, Singrauli.

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गठित एफएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान झिंगुरदा रोड पर डीजल भरा टैंकर पकड़ने का दावा किया है।

बताया गया है कि चेकिंग के दौरान जांच अधिकारियों ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। जिस पर टीम ने मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार को सूचित किया और मोरवा निरीक्षक ने उचित कार्यवाही का आदेश दिया।

पुलिस की सतर्कता से पपकड़ाया टैंकर:

मोरवा निरीक्षक से मिली जानकारी अनुसार टैंकर सोनभद्र से मोरवा होते हुए बीपीआर कंपनी खड़िया जा रहा था की तभी जांचदल के हत्थे चढ़ गया। उक्त डीजल टैंकर क्र. HR 55 W 4996 में करीब 24 हजार लीटर डीजल कीमती करीब 21लाख 67हजार 200 रुपये व टैंकर की कीमत करीब 15 लाख रुपये कुल 36 लाख 67 हजार 200 रुपये अवैध परिवहन करते पाया गया है। जो पेट्रोलियम उत्पाद (भण्डारण प्रदाय रख रखाव) अधिनियम 1999 का उल्लंघन पाये जाने से वाहन डीजल टैंकर के आरोपी चालक अरविन्द पाण्डेय पिता बालकृष्ण पाण्डेय निवासी डुमरिया राबर्ट्सगंज सोनभद्र (उ.प्र.) के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में एफएसटी टीम से रोहित दुबे पिता चन्द्रिका प्रसाद दुबे उम्र 30 वर्ष पटवारी हल्का इटमा बृत्त पंजरेह एवं तहसीलदार अभिषेक यादव के साथ ही पुलिस टीम शामिल रही। बताया गया है कि सोनभद्र से डीजल लोड टैंकर खड़िया परियोजना के बीपीआर कैम्प जा रहा था। लेकिन चालक ने रूट बदलकर मोरवा होते हुए खड़िया जा रहा था। जिसे एफसएटी टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़कर मोरवा पुलिस के हवाले कर दिया।

उठता है सवाल ??

पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि टैंकर सोनभद्र से खड़िया बीपीआर परियोजना में जा रहा था। लेकिन सवाल ये उठता है कि जब खड़िया यूपी में ही है तो फिर टैंकर सिंगरौली एमपी में क्यों घुसा ?? यह अपने आप में संदिग्ध है। मामला क्या है वो पुलिस जांच उपरांत ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *