यूपी के 50 साल पार कर चुके पुलिस कर्मचारियों के पास्ट रिकॉर्ड की कराई जा रही स्क्रीनिंग
Newspost, UP/UK.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। योगी प्रशासन ने यूपी पुलिस में 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को रिटायर करने का फैसला किया है। इसके लिए उनके रिकॉर्ड स्क्रीनिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।
उन पुलिसकर्मियों जिन्होंने 30 मार्च 2023 को 50 साल की उम्र पूरी कर ली है उनके ट्रैक रिकॉर्ड की समीक्षा कर उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जाएगी। एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज, एडीजी जोन, सभी 7 पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ पुलिस के सभी विभाग को यह आदेश भेज दिया गया है।
आगामी 30 नवंबर तक सभी अधिकारी 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखने के बाद अनिवार्य सेवा निवृत्ति पर फैसला लेंगे तथा ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची पुलिस मुख्यालय भेजेंगे। पीएसी में तैनान ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट 20 नवंबर तक ही भेज जाने के आदेश दिए गए हैं।
