निकट भविष्य में एयरपोर्ट में परिवर्तित होगा यह एयर स्ट्रिप

News Desk, A. Anand, सिंगरौली, MP.

पावर कैपिटल अथवा ऊर्जांचल या ऊर्जाधानी के रूप में चर्चित सिंगरौली की सड़क व रेल कनेक्टिविटी आजादी के 75 वर्ष और सिंगरौली के जिला बनने के 18 वें वर्ष तक भले ही सतही स्तर से नीचे हो, परंतु सिंगरौलिया में नव निर्मित हवाई पट्टी पर आज दोपहर इंस्पेक्शन व रनवे ट्रायल की औपचारिकता के लिये उतरे पहले विमान ने सिंगरौली वासियों को खुशी जरूर दी है।

यह ट्रायल फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 1 बजे हवाई पट्टी के रनवे पर सकुशल लैंड हो गई। फ्लाइट कैप्टन पॉयलट इन कमांड का सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, देवसर विधायक सुभाष राम चरित्र वर्मा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सहित जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर अरुण परमार, एसपी यूसुफ कुरैशी व अन्य ने स्वागत किया।

सीनियर पायलट इन कमांड विश्वास राय ने कहा-

सीनियर पायलट इन कमांड विश्वास राय के साथ कैप्टन रूपेंद्र सिंह ने हवाई पट्टी के रनवे का इंस्पेक्शन व ट्रॉयल किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीनियर पॉयलट इन कमांड विश्वास रॉय ने कहा कि लंबे समय से सीएम साहब से सिंगरौलिया हवाई पट्टी के इंस्पेक्शन व लैंडिंग की बात चल रही थी। आज जिला प्रशासन के सहयोग से यह पूर्ण हो पाया। पायलट श्री रॉय ने आगे कहा कि हवाई पट्टी का रनवे ठीक है। थोड़ी बहुत जो कमिया हैं उसे वह इंजीनियर को बताकर जाएंगे।

श्री रॉय ने कहा कि एक सप्ताह बाद नियमित रूप से चार्टर प्लेन व प्राइवेट जेट का आवागमन इस रनवे पर हो सकता है। श्री रॉय ने कहा कि सिंगरौलिया हवाई पट्टी केवल चार्टर प्लेन व प्राइवेट जेट के लैंडिंग के लिए ही नहीं रहेगा, बल्कि निकट भविष्य में यह एयरपोर्ट में भी तब्दील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *