कई वर्षों से वांछित दोनों वारंटियों को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Newspost Desk, सिंगरौली, MP.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन पर फरार चल रहे गिरफ्तार व स्थाई वारंटियों की धर पकड़ के लिए एसडीओपी केके पांडे के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार द्वारा गठित टीमों द्वारा 2 वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि वर्ष 2010 में मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने के मामले में फरार चल रहे छोटू वासुदेव उर्फ सुदामा पिता बुद्धसेन वासुदेव साकिन झरी थाना बहरी पर अपराध क्रमांक 292/10 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी पेशी से गैर हाजिर चल रहा था जिसे सूचना के आधार पर बैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी वेश और जगह बदलकर कई बार पुलिस को गुमराह कर चुका था। वहीं 2014 में मारपीट की विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे अर्जुन सिंह उर्फ अशोक सिंह पिता स्वर्गीय हीरा सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम केशवाही गिरवा थाना अमिलिया को उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण क्रमांक 4224/14 में आरोपी का स्थाई वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। वहीं इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित था।
उक्त वारंटियों को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह चंदेल, अशोक अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, अर्जुन सिंह, कुलदीप शर्मा आरक्षक राहुल साहू, नीरज यादव व सर्वेश की सराहनीय भूमिका रही।
