सरई पुलिस द्वारा की गई रेड कार्यवाही
News Desk, Sarai, Singrauli, MP.
सिंगरौली जिले के सरई थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा गठित प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, आरक्षक रिंकू धाकड़, ओम शर्मा, बबल यादव, दिनेश, राहुल की टीम ने ग्राम झारा बगैचा टोला जाकर आरोपी रवि जायसवाल पिता तुलसी को पकड़ा।

उसके पास से कुल 60 लीटर अवैध हाथभट्टी महुआ शराब कीमती ₹ 12 हजार की जब्त कर आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
