News Desk, सिंगरौली.
सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के बूढ़ी माई मंदिर के पास दो पक्षों में हुए विवाद में नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इस घटना में सूर्य प्रकाश खैरवार नामक युवक के हाथ में गोली लगी थी। इस कांड के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बीते गुरुवार की घटना के मामले में पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी दीपक पनिका उर्फ त्रिभुवन पनिका को एनसीएल ग्राउंड के पीछे से गिरफ्तार किया है।
