Newspost,Election Desk,Ashish Soni,Singrauli,MP

सिंगरौली जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाओं की कुल संख्या 7 लाख 8 हजार 271 है।

इनमें 3 लाख 67 हजार 952 पुरूष तथा 3 लाख 40 हजार 271 महिला एंव 7 अन्य मतदाता है।

सभी मतदाता 17 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच जिले भर में निर्धारित 815 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

इस सम्बंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद झा ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 79 चितरंगी में कुल मतदाता 2 लाख 50 हजार 937 है।
इनमें एक लाख 29 हजार 876 पुरूष तथा एक लाख 2 हजार 61 महिला मतदाता है।

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 80 सिंगरौली में में कुल मतदाता दो लाख 16 हजार 334 है। इनमें एक लाख 13 हजार 906 पुरूष तथा 1 लाख 2 हजार 423 महिला एवं 5 अन्य मतदाता है।

विधान सभा क्षेत्र 81 देवसर में कुल मतदाता 2 लाख 41 हजार है। इनमें एक लाख 24 हजार 170 पुरूष तथा 1 लाख 16 हजार 828 महिला एवं 2 अन्य मतदाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *