News Desk

बंधौरा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान टेलर वाहन को दबोचा, जप्त टेलर एवं कोयले की कीमत इकतीस लाख

सिंगरौली.कोयले का अवैध परिवहन कर रहे एक टेलर वाहन को चेकिंग के दौरान बंधौरा पुलिस ने जप्त करते  हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। यह कार्यवाही चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने पुलिस अधीक्षक मो युसूफ कुरैशी के निर्देश एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा व मोरवा एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा माड़ा टीआई विद्यावारिधि तिवारी के देखरेख में किया है। बंधौरा पुलिस चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार सोमवार रात को रोमी पेट्रोल पम्प रैला के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था। चेकिंग के दौरान रजमिलान की तरफ से ट्रेलर क्रमांक यूपी  64 टी 5064 जिसमें कोयला लोड आ रहा था। हमराही स्टाफ की मदद से वाहन को रोका गया। जहां कोयला परिवहन करने वाले वाहन चालक से कोल परिवहन करने का वैध कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। किन्तु चालक रामलला यादव पिता विश्वनाथ यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बगदरी थाना बरगवां द्वारा टीपी नंबर एनजीएच 04 आरडी 240001805 पेश किया गया। जिसका समय सीमा समाप्त हो गया था। उक्त वाहन का कोल परिवहन करने का समय समाप्त होने पर तथा अवैध कोल परिवहन करते हुए पाए जाने पर वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का दंडनीय पाए जाने पर साक्ष्यों के मुताबिक जप्ति पत्रक के 1 टेलर, जिसमे अवैध कोयला लोड था, जप्त कर कब्जे पुलिस लेकर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी बांधौरा खड़ा कराया गया है। आरोपी रामलला यादव के विरुद्ध भादवि की धारा 379, 414 एवं खान खनिज अधिनियम 4/21  के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। चौकी प्रभारी के अनुसार जप्त टेलर एवं बरामद कोयले की कीमत लगभग 31 लाख रुपये से अधिक है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी के अलावा उनि विजय पुष्पकार, एनपी तिवारी, सउनि विजय अग्निहोत्री, रमेश प्रसाद साकेत, हरिनाथ उईके, प्रधान आर आलोक तिवारी, हेमराज पटेल, रविनंदन सिंह तोमर एवं आरक्षक पुष्कर पोरवाल, सैनिक फूलचंद जायसवाल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *