सोनभद्र के जुगैल के निवासी एक बालक अपने ननिहाल बगदरा कला आया था, एक अन्य बालक के साथ भटककर पहुंचा था मिसिरगवां गांव

Newspost, Regional Desk.

सिंगरौली/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं  एएसपी अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी गढ़वा विद्या वारिधि तिवारी द्वारा गठित टीम ने लगभग 6 घंटे से भटक गये दो अबोध बालकों को उनके परिजनों से मिलवा दिया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 15 मई को ग्राम मिसिरगवां में भ्रमण के दौरान विधि के संरक्षण के जरूरतमंद दो भटके बालक मिले। इनका नाम पता पूछने पर छोटे पिता नागेन्दर उम्र 4 बाबा का नाम तेजपती वर्ष और नीतू पिता अमरेश उम्र 5 वर्ष, बाबा का नाम मुन्ना बता रहे थे। दोनों अपने गांव का नाम पता बताने में असमर्थ थे। इन बालकों से शालीनतापूर्वक पूछताछ के दौरान उन्होंने कुडारी मंदिर में मेला लगने का जिक्र किया। 

उक्त जानकारी पर तत्काल दोनों बालकों को मय टीम रवाना करने पर दोनों बालक के परिजन का पता चला। पता चला कि इनका नाम राजन उर्फ छोटे केवट पिता नागेन्दर उर्फ अल्लू केवट उम्र 4 वर्ष, निवासी बगदरा कला थाना चितरंगी एवं नीतेश उर्फ नीतू केवट पिता अमरेश केवट उम्र 5 वर्ष, निवासी सेमिया छितिकपुरवा थाना जुगैल है। इनके परिजनों को तलाश कर सुपुर्द किया गया। 

बताया गया है कि बालक नीतेश उर्फ नीतू केवट अपने ननिहाल ग्राम बगदरा कला में माँ के साथ आया था। वह अपने मामा के लड़का राजन उर्फ छोटे केवट के साथ बगदरा कला से भटककर मिसिरगवां तक आ गया था। गांव वालों को अपना सही पता नहीं बता पाने से दोनों बालकों को थाना गढ़वा पुलिस सुरक्षा में लेकर ग्राम सेमिया थाना जुगैल ले जाकर परिजन को सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, सउनि रामचरण सतनामी, प्रआर त्रिभुवन सिंह, आर अमित यादव, विजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed